jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरदा: बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिये बघवाड़ में जागरूकता अभियान सम्पन्न

हरदा / शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिले में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं जागरूकता के लिये कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम बघवाड़ के नाथ मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं ग्राम कोटवार के सहयोग से बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम व जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में भिक्षा मांगने वाले बच्चों का सर्वे किया गया तथा जिन परिवार के बच्चे भिक्षावृत्ति में संलग्न है,।

- Install Android App -

उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया गया और बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को किशोर न्याय बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 76 के बारे में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बालकों से भीख मंगवाना दंडनीय अपराध है। दोषी व्यक्ति को 5 वर्ष तक का कारावास एवं 1 लाख रुपए तक का जुर्माना दोनों हो सकता है। समझाइश के बाद सभी परिजनों ने बच्चों से भिक्षावृत्ति न करवाने तथा प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिये सहमति जताई। इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना पाटिल, शिक्षा विभाग के श्री राकेश बेस उपस्थित थे।