jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

खनिज विभाग की कार्यवाही : रेत का अवैध परिवहन करने वाले ट्रेक्टर ट्राली पकड़े, केस दर्ज!

हरदा। जिले में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा तहसील टिमरनी अन्तर्गत अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम छिदगांव मेल की गंजाल नदी में जान डियर ट्रेक्टर मे रेत का अवैध उत्खनन कर रेत भरते हुए पाया गया। ट्रेक्टर को चालक सन्तोष पिता सुगनलाल तंवर निवासी छिदगांव मेल तहसील टिमरनी से जप्त कर थाना टिमरनी मे खड़ा कराया गया।

- Install Android App -

इसके अलावा हरदा से छिपानेर रोड़ पर भ्रमण के दौरान फोरलेन बायपास के पास बिना नम्बर के पावरटेक ट्रेक्टर द्वारा रेत का अवैध परिवहन पाया गया, ट्रेक्टर को चालक भागवत पिता गोकुल प्रसाद निषाद निवासी अजनई तहसील हंडिया से जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में खडा किया गया। इस प्रकार रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन मे संलग्न एक-एक ट्रेक्टर टिमरनी और हरदा में खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया है। इन दोनो वाहनो पर गौण खनिज नियमो के तहत कारवाई प्रस्तावित की जावेगी। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।