jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

चंबल क्षेत्र : मुरैना के युवक ने योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी युवक ने उप्र सीएम आवास मे फोन कर दी धमकी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना। जिले के एक युवक ने मुख्यमंत्री आवास के फोन करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दे दी।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हांसई मेवदा गांव के महाराजसिंह का पुरा मजरा निवासी 20 साल के सुनील गुर्जर पुत्र नरोत्तम गुर्जर ने सोमवार की दोपहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास पर फोन करके योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दे डाली। धमकी भरे फोन के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रिय हो गई। उप्र एसटीएफ व साइबर टीम ने मोबाइल लोकेशन से उसका पता किया।युवक की खोज में मंगलवार देर शाम उप्र एसटीएफ टीम उसके गांव में पहुंची लेकिन उसके घर मे ताला लगा मिला।

खुद थाने पहुंचा आरोपी बोला मुझे डॉन बनना है।

- Install Android App -

एसटीएफ थाने पहुची तो कुछ देर बाद आरोपी भी मुरैना के सिविल लाइन थाने पहुंच गया। पुलिस अफसरों ने धमकी देने का कारण पूछा तो आरोपित बोला कि उसे बड़ा डाॅन बनना है।

युवक की मानसिक हालत ठीक नही

ग्रामीणों ने बताया कि सुनील गुर्जर फोन पर किसी की भी शिकायत कर देता है।धमकी दे देता है। कुछ ग्रामीणों ने उसकी मनोस्थिति असमान्य बताई।