jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई

भोपाल। अभिनेता अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म तन्वी द ग्रेट को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फिल्म देखने के बाद की। अनुपम खेर, जो फिल्म में एक कलाकार भी हैं, ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने एक्स अकाउंट पर सीएम यादव के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, आदरणीय मुख्यमंत्री यादव जी! आज भोपाल में पहले आपसे आपके निवास स्थान पर भेंट हुई ! उसके उपरांत ये हमारा सौभाग्य है कि आप हमारी फिल्म तन्वी द ग्रेट थिएटर में देखने आए! आपने न केवल हमारी फिल्म को सराहा बल्कि हमारी फिल्म के जज्बे को देखकर इसे टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया! ये आपकी सामाजिक मुद्दों और सेना के प्रति विशेष भावना दशार्ता है। एक बार फिर आपका और आपके मंत्री मंडल और अन्य कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद! जय हिन्द!फिल्म में अनुपम खेर के अलावा जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, करण टैकर और नासर जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।