jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

इस्लामाबाद समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शनिवार और रविवार की आधी रात को भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 मापी गई है। भारतीय समयानुसार यह भूकंप रात 12:40 बजे आया, जिसका केंद्र राजधानी इस्लामाबाद के पास रहा। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी।

- Install Android App -

पाकिस्तान में आए इस भूकंप से अब तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन रात में अचानक आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए और घबराहट का माहौल देखा गया। यह भूकंप शनिवार को आए 5.4 तीव्रता के झटकों के कुछ ही घंटों बाद दर्ज किया गया। शनिवार के भूकंप का असर खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और इस्लामाबाद सहित कई इलाकों में महसूस किया गया था। उस वक्त भी किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन नागरिकों में भय का वातावरण बन गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान एक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। यह इलाका यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आने की आशंका बनी रहती है। खैबर पख्तूनख्वा, गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान जैसे क्षेत्र विशेष रूप से संवेदनशील माने जाते हैं क्योंकि ये प्रमुख भ्रंश रेखाओं के करीब स्थित हैं। इसके अलावा पंजाब और सिंध जैसे इलाकों पर भी भूकंप के झटकों का जोखिम बना रहता है। भूकंप विज्ञानियों ने आगे भी झटके महसूस होने की आशंका जाहिर करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।