jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

तमन्ना भाटिया का ब्यूटी ट्रीटमेंट पर बयान: कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट अब आम

मुंबई। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को अक्सर उनके खूबसूरत चेहरे और बेदाग त्वचा के चलते ‘मिल्की ब्यूटी’ कहा जाता है। हालांकि, उनकी गोरी रंगत को लेकर कई बार सवाल भी उठाए गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि तमन्ना ब्यूटी ट्रीटमेंट या कॉस्मेटिक प्रोसीजर का सहारा लेती हैं। इंडस्ट्री में इस तरह के ट्रीटमेंट को लेकर सेलेब्स अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत के बाद यह मुद्दा और भी सुर्खियों में आ गया। इस बीच, तमन्ना भाटिया ने इस संवेदनशील विषय पर खुलकर अपनी राय रखी है।

- Install Android App -

हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर चर्चा करना आसान है क्योंकि लोग सेलेब्स की ज़िंदगी को सार्वजनिक मानते हैं। उन्होंने कहा, “मीडिया की नजरों में रहने वाले लोगों के बारे में बात करना बहुत आसान होता है। क्योंकि आप उनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं। लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके बारे में आप कुछ नहीं जानते और जान भी नहीं पाएंगे। इन मुद्दों पर चर्चा करने से हम कहीं नहीं पहुंचते।”

तमन्ना ने आगे बताया कि अब बोटोक्स और स्किन ट्रीटमेंट जैसे कॉस्मेटिक प्रोसीजर को टैबू नहीं माना जाता, लेकिन फिर भी सेलेब्स इस पर खुलकर बात करने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी यानी जेन-जी इन बातों को लेकर अधिक सहज है। “जो भी ऐसा ट्रीटमेंट करवाते हैं, वो इस पर खुलकर बात करते हैं। लेकिन कई लोग इसलिए चुप रहते हैं क्योंकि वो जज नहीं होना चाहते। फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों पर पहले ही काफी उंगलियां उठती हैं, इसलिए वे अपनी निजी जिंदगी शेयर करने में सहज नहीं होते।” तमन्ना का यह बयान इंडस्ट्री में सौंदर्य मानकों और उन पर लगे सामाजिक दबाव को उजागर करता है। उनका कहना है कि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट अब आम हो चुके हैं और हर व्यक्ति को अपनी पसंद से फैसले लेने का अधिकार है, बशर्ते उस पर जजमेंट न किया जाए।