jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

मप्र में तीन साल में भरे जाएंगे पुलिस के सभी खाली पद

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को राज्यस्तरीय समारोह में पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पुलिस भर्ती की बात कही। इसमें कई प्रकार के पद बढ़ाते जा रहे हैं। मुझे बताया गया हैं हमने साढ़े सात हजार पदों को भरने की अनुमति दी है। इसके बावजूद 20 हजार पद खाली हैं। यदि यह भर्ती होते होते दो हजार पद फिर खाली हो जाएंगे। सीएम ने कहा कि पदों को क्यों खाली रखना चाहिए। इसलिए हम साढ़े सात हजार पद इस साल भरेंगे। साढ़े सात हजार पद अगले साल भरेंगे और तीन साल के अंदर सभी पदों को भर देंगे। इसके अलावा अभी पदों को भरने के लिए कर्मचारी चयन मंडल के साथ आपको जो भी दिक्कत जाती है। सीएम ने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि आप जल्दी से जल्दी पुलिस भर्ती बोर्ड बना लें।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी मूवमेंट में लगे कर्मचारियों को छठवें वेतमान के तहत विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता नहीं मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि कर्मचारियों को छठवे वेतमान का विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता दिया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुलिस, जेल एवं नगर सुरक्षा के शहीदों की विधवा और बच्चों के लिए स्नातक स्तर की सीटों पर आरक्षण देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके लिए आरक्षित सीट बनाई जाएगी। बता दें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 65 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इसमें वीरता के लिए 12 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए जेल, नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के तीन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक, 32 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, पांच जेल पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस दपक तथा नगर सेवा एवं नगर सुरक्षा के आठ अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।