विवाहित साली को उसके जीजा से प्यार हो गया दोनो साथ रहने लगी बड़ी बहन ने भी स्वीकार कर लिया मगर साली के पति ने रखी अनोखी मांग जो पूरे क्षेत्र मे चर्चा का विषय बन गया पढिए पूरी खबर विस्तार से….
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार। आजकल आधुनिक परिवेश के चलते समाजिक और पारिवारिक रिश्तो मे काफी विषमताए आ रही है ,सास-दामाद,बहू-ससुर,देवर-भावी के रिश्ते अनेतिक होते जा रहे है। जीजा साली के हंसी मजाक का रिश्ता कब प्रेम में बदल गया और दोनो ने साथ रहने का फैसला भी कर लिया इधर जीजा की पत्नी ने भी सहमति दे दी।
पूरा मामला विस्तार से
यह अजब मामला प्रदेश के दरभंगा का है जहां जीजा साली के प्रेम उजागर हुआ है और सोशल मिडिया पर भी खूब वायरल हुआ है। जब विवाहित साली को जीजा से प्रेम हो गया। जीजा-साली की तस्वीरें वायरल हुईं तो बवाल मच गया। मामला दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के गांव निकासी गांव के रहने वाले संतोष दास(25) की शादी बनसारा गांव की नेहा देवी(19) के साथ साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद लगभग सब ठीक चल रहा था और दोनों को दो बच्चे भी हुए। कुछ समय बाद संतोष दास पुणे जाकर मजदूरी करने लगा था। इस कारण नेहा को समय नहीं दे पाता था।
जीजा से हुआ प्रेम सम्बंध फोटो हुई वायरल
पति पुणे मे रह्ता था और नेहा का काफी अकेलापन महसूस हुआ तो वो मायके में रहने चली गई। इसी दौरान नेहा अपने चचेरे जीजा से संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।
विगत तीन महीने पहले नेहा अपने मायके से निकलकर जीजा प्रवेश घर आ गई। इसी दौरान नेहा और प्रवेश की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिससे की इस रिश्ते का खुलासा हुआ।
पति के पास भी पहुंची फोटो
तस्वीरें नेहा की ससुराल वालों और पति संतोष के पास भी पहुंची। इस दौरान संतोष घर पर ही रह रहा था और तस्वीरें देख आग बबूला होकर अपने ससुराल बनसारा पहुंचा लेकिन नेहा वहां नही मिली। जब संतोष दास को उसके ससुराल में नेहा नहीं मिली तो उसने नेहा के पता कि जानकारी जुटाई।जानकारी मिली की नेहा थलवाड़ा पंचायत के सिनुआरा गांव में अपने प्रेमी प्रवेश के साथ रह रही है। संतोष वहां पहुंचा और नेहा को घर चलने के लिए कहा, लेकिन नेहा ने साफ इनकार कर दिया. उसने साफ तौर पर कहा कि मैं संतोष के साथ नहीं रहना चाहती हूं, ये ना तो मुझे समय देता है और ना हीं ठीक से देखभाल करता है।
प्रेमी की पत्नी पूजा ने क्या कहा
नेहा ने यह भी कहा कि उसका पति संतोष उसे कष्ट देता है और बच्चों के बावजूद वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। वह अपने बच्चों के साथ अपने प्रेमी जीजा प्रवेश के साथ ही रहेगी. जब प्रवेश की पत्नी से इस बात पर पूछा गया तो उसने गजब का बयान दिया। उसने कहा मेरी बहन मेरे साथ, मेरे घर में ही रहेगी। मैं मेरे पति और मेरी बहन राजी खुशी साथ रहने को तैयार है।
संतोष ने रखी अनोखी मांग
जब संतोष से इस मुद्दे पर बात की गई तो उन्होंने बड़ा अटपटा बयान दिया। संतोष का कहना है वह अपनी पत्नी को साथ रखना चाहता है, लेकिन अगर उसकी पत्नी प्रेमी जीजा के साथ रहना चाहती है तो वह भी प्रवेश(जीजा) की पत्नी पूजा को अपने पास रख लेगा।
मेरे भी बच्चे उनकी देखभाल कौन करेगा
संतोष ने कहा कि अगर नेहा प्रवेश के साथ रहेगी तो प्रवेश की पत्नी पूजा उसके साथ चले क्योंकि उसके भी दो बच्चे हैं। उनकी देखभाल कौन करेगा। किसी पक्ष ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं की है। लेकिन यह अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब साली की बड़ी बहन उसे सौतन बनाकर रखने को राजी है तो साली के पति ने पत्नी की बड़ी बहन(जेठसाली) को बीवी बनाकर अपने साथ रखने की इच्छा जाहिर कर दी है। दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं।

