jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

विदिशा: राष्ट्रीय ध्वज में कचरा बांधकर फेंका, लोगो में आक्रोश

विदिशा। अभी कुछ दिन पहले ही हमने स्वतंत्रता दिवस मनाया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तिरंगे मे कचरा बांधकर फेंके जाने की घटना सामने आई है।जिसे देख लोगो में आक्रोश है साथ ही जिम्मेदार अधिकारियो को काल लगाया तो उन्होने भी रिसीव नही किया।

पूरा मामला विस्तार से

तहसील गंजबासौदा में शनिवार को वार्ड 16 सुंदर मंदिर सावरकर चौक नवीन बायपास पुलिया पर अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में कचरा बांधकर सड़क पर फेंक दिया। जिसे देख क्षेत्र के नागरिक काफी नाराज हुए।

अधिकारियो को लगाया फोन

- Install Android App -

नागरिकों ने इस घटना की सूचना नगर पालिका सीएमओ रवि प्रकाश श्रीवास्तव, देहात थाना टीआई मनोज दुबे और एसडीओपी शिखा भलावी को फोन पर देने की कोशिश की, लेकिन सभी ने फोन नहीं उठाए। अंत में नागरिकों ने एसडीएम विजय राय को सूचित किया। एसडीएम ने नगर पालिका अधिकारी वरुण चौबे को मौके पर भेजा, जिन्होंने तिरंगे में बंधा कचरा हटवाकर तिरंगे को सुरक्षित किया।

अज्ञात व्यक्ति पर जल्द हो कार्यवाही

नागरिकों ने इस घटना पर आक्रोश जताया और शासन-प्रशासन से मांग की कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी सहित कई स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

किस कानून तहत होगी कार्यवाही

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का अपमान करने पर 3 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। अधिनियम के तहत तिरंगे को जलाना, फाड़ना या उसका अपमान करना अपराध है। तिरंगा देश की आन, बान और शान है, इसलिए इसका सम्मान हर एक भारतीय का कर्तव्य है।