jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

मुख्य सचिव अनुराग जैन के एक्सटेंशन के बाद जल्द होगी प्रशासनिक सर्जरी!

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन का 1 साल का एक्सटेंशन मिलने के बाद 1 सितंबर से सेवा वृद्धि की अपनी नई पारी शुरू करेंगे। इसके साथ ही लंबे समय से रुकी प्रशासनिक सर्जरी को सितंबर के पहले सप्ताह में ही अंजाम मिलने के आसार हैं। वरिष्ठ आईएएस जेएन कंसोटिया आज रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले दो प्रमुख सचिव के अधिकारियों का प्रमोशन भी हो चुका है।

- Install Android App -

बीते दिन सरकार ने दीपाली रस्तोगी और शिवसेखर शुक्ला को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर प्रमोट कर दिया है। अब गृह विभाग की कमान ऐसे अधिकारी को सौंप जा सकती है, जो प्रदेश की अनुकूल व्यवस्था को नियंत्रित करने का काम कर सकें। इसमें वन विभाग के एसीएस और कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल या उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अनुभव राजन में से किसी एक पर सहमति बन सकती है। वही जिलों में पदस्थ 10 से 12 कलेक्टर हैं। कुछ कमिश्नरों की पोस्टिंग भी बदली जा सकती है। मंत्रालय स्तर पर भी फिर बदल अब मुख्य सचिव के हिसाब से ही किया जाएगा। प्रशासनिक सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ एक बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन उसे इसलिए फाइनल नहीं किया गया, क्योंकि तब तक मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का मामला फाइनल नहीं हुआ था। अब अनुराग जैन को मुख्य सचिव के पद पर 1 साल का एक्सटेंशन मिल चुका है. उनका नया कार्यकाल एक सितंबर से शुरू हो जाएगा।