jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

ब्लैक कलर के स्टाइलिश ड्रेस में खूबसूरत लग रही सपना चौधरी

मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें वहहैं। इन तस्वीरों में सपना ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश ड्रेस पहना है, जो उनकी पर्सनैलिटी को निखार रहा है। बालों को बिखरा हुआ छोड़ा गया है, जो एक नैचुरल वाइब दे रहा है। चेहरे पर कोई मेकअप नहीं, बस एक साफ-सुथरा लुक जो उनकी ऑरिजिनल ब्यूटी को हाइलाइट कर रहा है। हाथ पर बना टैटू इस सिंपल अंदाज में और भी आकर्षक लग रहा है।

- Install Android App -

सपना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, मुझे तभी आंकना जब तुम्हारा विचार मेरे बिल चुका सके। अगर नहीं, तो अपने काम से काम रखो। इन फोटोज पर फैंस कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। कोई कह रहा है क्वीन ऑफ हार्ट्स, तो कोई नो मेकअप, फुल ग्रेस। सपना, जो मूल रूप से हरियाणा के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखती हैं, उन्होंने अपनी मेहनत से स्टारडम हासिल किया। सपना ने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ काम किया था। टीम के बाकी रागनी कलाकारों के साथ वह हरियाणा और आस-पास के राज्यों में प्रोग्राम करती थीं।

सपना को पहली बार रागनी के स्‍टेज से इतर एक म्‍यूजिक वीडियो ने मशहूर बनाया। मोर म्यूजिक कंपनी के साथ उनका हरियाणवी गाना सॉलिड बॉडी रै रिलीज हुआ। यह वीडियो हिट रहा और सपना सुपरहिट हो गईं। सपना ने साल 2017 में बिग बॉस 11 में हिस्‍सा लिया। इसके बाद दुनियाभर में उनकी चर्चा होने लगी। वह टीवी शो लाडो- वीरपुर की मर्दानी में भी नजर आई थीं। उसी साल उन्‍हें भांगओवर फिल्‍म में आइटम डांस करने का मौका मिला।