jhankar

सीएम मोहन यादव ने लाडली बहना की 28वीं किस्त जारी की, महिलाओं के खातों में 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर

झाबुआ। सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 1.26 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खाते में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। कुल 1541 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। झाबुआ के पेटलावद में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने योजना की राशि जारी की। सीएम के अलावा इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, मंत्री नागर सिंह चौहान और सांसद अनिता नागर सिंह चौहान मौजूद रहीं।

- Install Android App -

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, डूब मरना चाहिए। कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रही है। बेशर्मी से कह रहें हैं कि लाडली बहना योजना के पैसे से बहनें दारू पी जाती हैं। बहनों आप अपने हिसाब से इन्हें सबक सिखाना. घर आएं तो घुसने मत देना, मोहल्ले में आएं तो भगा देना।