jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान, अभियान के संचालन हेतु बैठक सम्पन्न

हरदा  महिलाओं का स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हमारे परिवारों समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इसके परिपेक्ष्य में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे पोषण माह की गतिविधियों के अभिसरण व समन्वय से आयोजित किया जायेगा। अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारम्भ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश से 17 सितम्बर को किया जायेगा। अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन तथा स्वैच्छिक रक्तदान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

- Install Android App -

शनिवार को अभियान के संचालन के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, बीसीएम, को ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ की संपूर्ण रूपरेखा तथा पोर्टल पर रिपोर्टिंग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सभी से अभियान के तहत 17 सितंबर को आयोजित होने वाले शिविर की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सिंह ने बैठक में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी चुनौतियों की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा किशोरियों में पोषण व एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना। गैर संचारी रोग जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख, स्तन एवं गर्भाशय, ग्रीवा कैंसर एनीमिया एवं सिकल सेल रोग तथा संचारी रोग जैसे क्षय रोग कुष्ठ रोग की स्क्रीनिंग करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर जनआंदोलन के रूप में आयोजन करना है।