jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

इंदौर में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक ही परिवार के 3 की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (17 सितंबर) देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इंदौर-उज्जैन रोड़ पर धरमपुरी के पास ग्राम रिंगनोदिया में यात्री बस ने बाइक को टक्कर मारी दी। बाइक पर चार लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जिस बस ने बाइक को टक्कर मारी, वह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है। विधायक की बसें इंदौर-उज्जैन रूट पर संचालित की जाती हैं।

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात रिंगनोदिया गांव के पास सड़क हादसा हो गया। बस (MP 09 FA 6390) ने बाइक (MP 09 VF 3495) को टक्कर मार दी। बाइक पर जा रहे महेंद्र सोलंकी, उसकी पत्नी जयश्री सोलंकी और 15 साल की बेटे जिगर सोलंकी की मौत हो गई। वहीं 10 साल के बेटे तेजस सोलंकी को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान के गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

- Install Android App -

ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार
एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा ओवर स्पीडिंग की वजह से हुआ है। जिस जगह ये हादसा हुआ, उस समय वह रास्ता वन वे था। हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए हैं। वहां मौजूद लोगों ने गुस्से में बस के कांच तोड़ दिए। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, धारा 125 (ए) और धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बीजेपी विधायक ने दी सफाई
इंदौर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बस खड़ी हुई थी और उसमें सवारी भी नहीं थी। रात में तेज बारिश हो रही थी। बाइक पीछे से आई और बस टकरा गई। ये भी हो सकता है कि बस दिखाई ना दी हो।