jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

गाजा पर हमले करने वाले इजराइली सैनिक ही बम धमाके में मारे गए

तेल अवी। इजराइल लगातार गाजा पर हमले कर रहा है। इजराइल गाजा शहर से फिलिस्तीनियों के विस्थापन के लिए अपनी ताकत झोंक लगा रहा है और लोगों को गाजा छोड़ने को मजबूर कर रहा है। इसी बीच इजराइली सेना को बड़ा झटका लगा है, जब उसके चार सैनिकों को बम विस्फोट में अपनी जान गंवानी पड़ी।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में इजराइली सेना ने बताया कि गुरुवार को गाज़ा के दक्षिणी इलाके रफाह में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ, जिसमें चार सैनिक मारे गए और तीन घायल हो गए। ये इजराइल के लिए बड़ा झटका इसलिए है क्योंकि इजराइली सेना प्रमुख ने पहले भी ये बात कही थी कि लंबे युद्ध की वजह से सैनिक थक चुके हैं और सेना का लगातार नुकसान हो रहा है। वहीं इजराइली पीएम नेतन्याहू बिना हमास के खात्मे के युद्ध बंद करना नहीं चाहते हैं। इजराइली लोग भी नेत्न्याहू का विरोध कर रहे हैं।

घटना में मारे गए सैनिकों की मौत के साथ ही गाजा में हमास के खिलाफ जमीनी अभियान और सीमा पर चल रहे सैन्य अभियानों में अब तक मरने वाले इजराइली सैनिकों की संख्या 500 के करीब पहुंच चुकी है। इसमें दो पुलिस अधिकारी और रक्षा मंत्रालय के तीन नागरिक कॉन्ट्रैक्टर भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन पीएम फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता देने की योजना बना रहे हैं। यह कदम वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूनाइटेड किंगडम की राजकीय यात्रा पूरी होने के बाद उठाएंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटेन पीएम स्टारमर संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगली बैठक से पहले ही यह घोषणा कर सकते हैं। बताया गया है कि इस बैठक में फ्रांस समेत कई अन्य देश भी फिलिस्तीन को मान्यता देने की तैयारी में हैं।