jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

उत्तर बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश से तबाही: 14 की मौत, पुल बहा,

कोलकाता। उत्तर बंगाल और सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सबसे ज्यादा 5 मिरिक से हैं, जबकि 4 लोग जोरबंगला, शुखियापोखरी से 2, दार्जीलिंग सदर और पुल बाजार से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के जसबीर बस्ती क्षेत्र में एक बड़े भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हुई।

- Install Android App -

भूस्खलन से रास्तों में बड़े बड़े पत्थर जमा हुए है उन्हे निकालने का काम चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग और कूचबिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलीपुरद्वार में रेड अलर्ट और उत्तर-दक्षिण दिनाजपुर व मालदा में येलो वार्निंग दी गई है। लोगों को पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी गई है। दार्जिलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिस्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी बारिश से हुई तबाही से बेहद दुखी हूं। जनहानि, संपत्ति का नुकसान और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति हुई है। मैं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और संबंधित अधिकारियों से संपर्क में हूं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। हम हरसंभव मदद करेंगे।दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के जसबीर बस्ती क्षेत्र में एक बड़े भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हुई।

भारी बारिश के कारण बालासन नदी पर दूधिया स्थित लोहे का पुल बह गया, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक का संपर्क टूट गया। पुल के ध्वस्त होने से वाहन आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। गारिधुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर हालात पर नजर बनाए हुए है।नेशनल हाईवे 717ई पर पेडोंग और रिशिखोला के बीच भूस्खलन से सिलीगुड़ी और सिक्किम को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया है। इसके अलावा हुसैन खोला और एनएच-110 (कर्सियांग के पास) में भी भूस्खलन की खबर है। लगातार बारिश के कारण सड़क से मलबा हटाने का काम बेहद मुश्किल हो रहा है। कालिम्पोंग जिले में लगातार बारिश के चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं और संचार सेवाएं बाधित हैं। लगातार भूस्खलन की वजह से प्रशासन अलर्ट पर है। वहीं जलपाईगुड़ी के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। घर डूब गए हैं और लोग घुटने-भर पानी में फंसे हुए हैं।