jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

उज्जैन: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24उज्जैन। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने सोमवार को एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी अधिकारी की पहचान हिमांगिनी शर्मा, प्रशासक एवं सहायक प्रबंधक, जिला थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार, कालाखेत (मंदसौर) के रूप में हुई है।

30 हजार की रिश्वत की मांग

- Install Android App -

सूत्रों के अनुसार, आवेदक प्रभुलाल धनगर, निवासी मंदसौर ने 22 सितंबर 2025 को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद यादव को शिकायत सौंपी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हिमांगिनी शर्मा ने संस्था से संबंधित स्टेशनरी क्रय प्रस्ताव और चेक पर हस्ताक्षर करने के बदले ₹30,000 की रिश्वत की मांग की थी।

गिरफ़्तारी के बाद अब विभागीय कार्यवाही

लोकायुक्त टीम ने सत्यापन के बाद सोमवार 08 अक्टूबर 2025 को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें आरोपी महिला अधिकारी को आवेदक से ₹15,000 की पहली किस्त रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने मौके से राशि जब्त कर आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी है।इधर आधिकारी पर विभागीय कार्यवाही भी हो रही है।