jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

इंदौर ‘अयोध्या महोत्सव’ में दिखेगी राम राज्य की झलकः 51 फीट का धनुष होगा मुख्य आकर्षण

इंदौर। शहर का गांधी हॉल इस बार श्रद्धा, संस्कृति और समरसता का केंद्र बनने जा रहा है। 11 और 12 अक्टूबर को अयोध्या महोत्सव फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘अयोध्या महोत्सव 2025’ में राम राज्य की झलक दिखाई जाएगी। आयोजन का शुभारंभ 10 अक्टूबर की शाम मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में होगा।

गांधी हॉल परिसर को ‘अयोध्या नगरी’ के रूप में सजाया

- Install Android App -

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा दुनिया का सबसे ऊंचा 51 फीट का धनुष, जिसका वजन 1.5 टन है और इसमें 1,088 राम नाम पुस्तकों का समावेश किया गया है। हर पुस्तक में 1008 बार ‘राम नाम’ लिखा गया है, जिसे भक्तों में वितरित किया जाएगा। यह धनुष विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा। गांधी हॉल परिसर को ‘अयोध्या नगरी’ के रूप में सजाया जाएगा, जहां रामायण के सातों कांडों की जीवंत झलकियां, नृत्य, नाटक और झांकियों के रूप में प्रस्तुत होंगी।

अयोध्या बाजार’ में राम नाम पुस्तकों की प्रदर्शनी
प्रत्येक शाम सूर्यास्त के बाद श्रीराम महाआरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिससे पूरा परिसर भक्ति से सराबोर होगा। इसके अलावा ‘अयोध्या बाजार’ में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, परिधान और राम नाम पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी। साथ ही कविता, नृत्य, रंगोली, पूजा थाली, बेबी शूट और दिवाली रील मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और मर्यादा का संदेश देने वाला महोत्सव होगा, जो भगवान राम के आदर्शों को आधुनिक समाज में जीवंत करने का प्रयास करेगा।