jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

हंडिया की प्राचार्य सीमा ओनकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी — विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरदा का प्रभार मिलने पर शिक्षकों ने किया भावपूर्ण सम्मान

हंडिया।  हंडिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा ओनकर को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के आदेशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हरदा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जैसे ही यह आदेश जारी हुआ, पूरे हंडिया शिक्षा परिवार में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

 

नए दायित्व की शुभकामनाएं देने के लिए हंडिया पीएम श्री स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उनके कार्यालय पहुँचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यालय परिसर तालियों, शुभकामनाओं और बधाइयों से गूंज उठा।

 

- Install Android App -

इस दौरान प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया, डॉ. राजेंद्र मंडलोई, मनमोहन गोरखे, देवेंद्र कुमार त्यागी, राजेंद्र कुमार तिवारी, गणेश पारे, मोहित गौर, संगीता राठौर, रुखसाना कुरैशी, सुष्मिता मांझी, सोनाली भद्रावले तथा रीता यादव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

शिक्षक साथियों ने कहा कि “श्रीमती सीमा ओनकर का यह दायित्व केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हंडिया के लिए सम्मान की बात है। उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था और सशक्त होगी।”