jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

छत्तीसगढ़। प्रदेश के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और बसना पुलिस ने मिलकर अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पूरी घटना विस्तार से

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप वाहन में गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सतर्कता और बसना पुलिस की लगातार निगरानी के कारण यह तस्करी असफल रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1 क्विंटल 10 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया है।

- Install Android App -

मामले में आरोपी कौन हैं ?

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिहार के कैमूर जिले के अर्रा निवासी अनिल कुमार पासवान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र सीमरत पासवान और उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खानपुर निवासी अरुण सोलंकी (उम्र 33 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह सोलंकी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी के सक्रिय सदस्य हैं।

अब आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की संयुक्त टीम अब मामले की गहन जांच में जुटी हुई है सम्भव है ये किसी बड़े तस्कर नेटवर्क का हिस्सा हो, तस्करी के स्रोत, नेटवर्क तथा अन्य संभावित आरोपीयों की पहचान पर काम कर रही हैं।