jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

धनतेरस पर इंदौर तेज बारिश : भोपाल में दिनभर छाए रहे बादल, एमपी में दिवाली तक ऐसा ही मौसम

इंदौर। इंदौर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से बादल छाए रहने के बाद शहर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। राऊ, सिलिकॉन सिटी, पलासिया और विजयनगर क्षेत्र में तेज बारिश हुई। मात्र एक घंटे में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई। बता दें कि कल इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। 18 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बारिश को देखते हुए स्टेडियम को पूरी तरह कवर से ढक दिया गया है ताकि मैच पर असर न पड़े।

- Install Android App -

हरदा जिले में मूसलाधार बारिश, सामान बेचने वाले व्यापारी प्रभावित
हरदा जिले में अक्टूबर माह में पहली बार इतनी बारिश हुई। सुबह से मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा, जिससे दीपावली पर दीपक, धानी, झाड़ू बेचने वाले लोग खासे प्रभावित हुए। गांवों और आसपास के जिलों से कर्ज लेकर सामान खरीदकर बेचने आए थे। वे प्लास्टिक पॉलिथीन से दीपक और झाड़ू बचाने की जद्दोजहद करते नजर आए। जैसे ही बारिश रुकी, लोग बाहर निकले। गांव के लोगों से दीपावली का सामान खरीदें और खरीददारी करते समय थोड़ी सामग्री ज्यादा लें।