jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

खामापड़वां में बिजली के तार चोरी करने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

हरदा / मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के अंतर्गत ग्राम खामापड़वां में बिजली के तार चोरी करने वाले अज्ञात आरोपित के विरूद्ध थाना सिविल लाइन हरदा में एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक वितरण केन्द्र हरदा श्री अरूण कुमार चंदेले ने बताया कि वितरण केन्द्र हरदा संभाग (दक्षिण) के ग्राम खामापड़वां में 31 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 केवी कुल 13 खंबे कुकरावत पंप फीडर के एएएसी रैकुन तीनों तार जिसकी लंबाई लगभग 0.91 किलोमीटर विद्युत लाइन जिसकी कीमत 2 लाख, 55 हजार रूपए है, के तार चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर कंपनी द्वारा पंचनामा तैयार कर 4 नवंबर को थाना सिविल लाइन हरदा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना सिविल लाइन हरदा द्वारा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 303(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

- Install Android App -

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। प्रबंध संचालक ने मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को सजग रहने को कहा है, ताकि चोरी की घटनाएं न हों और बिजली कंपनी को आर्थिक हानि न हो। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।