jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

खरगोन : 12 करोड़ करने का झांसा देकर तीन लाख ठगे, महिला सहित तीन गिरफ्तार

खरगोन। जादू-टोने के नाम पर 3 लाख रुपए को 12 करोड़ बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खरगोन कोतवाली पुलिस ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्जे से ठगे गए 3 लाख रुपए और करीब 4 लाख कीमत की कार जब्त की है। तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

फरियादी विक्की, निवासी कुम्हारखेड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 नवंबर को उमरखली रोड पुलिया के पास एक सफेद कार में बैठे तीन लोग उससे मिले। खुद को रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा बताकर उन्होंने दावा किया कि वे 5.5 लाख को जादुई क्रिया से 12 करोड़ में बदल सकते हैं। बातों में आकर विक्की ने बताया कि उसके पास 3 लाख हैं। आरोपियों ने उसी रकम को करोड़ों में बदलने का दावा करते हुए उसे फंसाया।

- Install Android App -

विक्की उन्हें अपने घर के स्टोर रूम में ले गया, जहां आरोपियों ने मटका, लाल कपड़ा, मिठाई, फूल आदि सामान मंगवाया। विक्की ने 3 लाख रुपए नकद भी उन्हें सौंप दिए। आरोपी गोविंद ने नोट लाल कपड़े में बांधकर मटके में रखे और कहा कि श्मशान से शक्तियां आएंगी, जो इन्हें 12 करोड़ में बदल देंगी। तीनों ने कमरे को बाहर से बंद किया और विक्की को मंत्र जाप के लिए श्मशान भेज दिया। जब वह लौटा, तो आरोपी मटका, नोट और कार लेकर गायब थे।

शिकायत मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के निर्देशन में टीम गठित की गई। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच और मुखबिरों की सक्रियता से पुलिस तक आरोपियों की लोकेशन पहुंची। कुछ ही घंटों में गिरोह के तीन सदस्य गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान (45) निवासी मदीना नगर इंदौर, रितिक कंगाली (27) निवासी काटाफोड़ देवास और नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लोरे (35) निवासी सुदामा नगर इंदौर को गिरफ्तार कर लिया गया।