jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

खातेगांव मंडी में बड़ी कार्रवाई, सोयाबीन का अवैध परिवहन करते ट्रक पकड़ाया

खातेगांव। खातेगांव मे बुधवार को मंडी उड़नदस्ता दल ने बिना अनुमति पत्र सोयाबीन का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन को पकड़ा। यह कार्रवाई मंडी बोर्ड भोपाल के प्रबंध संचालक और आंचलिक कार्यालय उज्जैन के संयुक्त संचालक मानसिंह मुनिया के निर्देश और मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया के मार्गदर्शन में की गई। इस दौरान मंडी समिति ने कुल 94 हजार 420 रुपए का जुर्माना वसूला।

- Install Android App -

सहायक उप निरीक्षक मनोज मुवेल के नेतृत्व में हुकुम सिंह यादव और श्रवण कुमार पवार सहित स्थानीय निरीक्षण दल ने वाहन क्रमांक एमएच 28 बीबी 8111 को रोका। इसमें 343.63 क्विंटल सोयाबीन भरी थी, जिसे आष्टा (सीहोर) से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। यह परिवहन बिना अनुज्ञा पत्र के किया जा रहा था, जो कर अपवंचन का मामला था।

मौके पर पंचनामा तैयार कर वाहन को मंडी प्रांगण लाया गया। जांच के बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसमें 5 गुना मंडी शुल्क के रूप में 72,850 रुपए, 5 गुना निराश्रित शुल्क के 14,570 रुपए, प्रशमन शुल्क के 5,000 रुपए और 2,000 रुपए की अधिरोपित शामिल थी। मंडी प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कृषि उपज के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।