jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

सागर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कंटेनर और पुलिस वाहन की टक्‍कर, 4 जवानों की मौत

सागर। सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर ने पुलिस के बीडीडीएस वाहन (MP 03 A 4883) को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में टीम का डॉग सुरक्षित बच गया।

बालाघाट में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थें पुलिसकर्मी

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, मुरैना का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पूरी करने के बाद मुरैना लौट रहा था। जैसे ही उनका वाहन झिंझनी घाटी के पास पहुंचा, सामने से आ रहे कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि पुलिस वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर सहित जवान अंदर ही फंस गए। स्थिति बिगड़ने पर जेसीबी की मदद से वाहन का हिस्सा काटकर शवों को बाहर निकाला गया और बाद में उन्हें बांदरी अस्पताल भेजा गया।

हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत

मृत जवानों में प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव और वाहन चालक परमलाल तोमर शामिल हैं, तीनों मुरैना के निवासी थे। चौथे मृतक विनोद शर्मा भिंड के रहने वाले और डॉग मास्टर थे। हादसे में घायल आरक्षक राजीव चौहान का इलाज जारी है।