jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

खंडवा में स्कूल बस की बाइक से भिड़ंत: 2 लोगों की दर्दनाक मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना जावर थाना क्षेत्र की है।

- Install Android App -

दरअसल, स्कूल बस सभी बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान जावर-अमलपुरा रोड पर सामने से बाइक में सवार होकर 2 लोग आ रहे थे। अचानक बाइक देखकर तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर संतुलन खो बैठा और उसने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक और बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ड्राइवर मौका पाकर बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। हादसे से बस में सवार सभी बच्चे सहम गए। हालांकि गनीमत है कि इस दौरान किसी बच्चे को चोट नहीं पहुंची और सभी सुरक्षित हैं।