jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

धामनोद : धरना प्रदर्शन के दौरान भी नगर में नहीं हो रहा बदलाव

धामनोद। नप धामनोद में धरना आंदोलन जारी है। लेकिन नगर की व्यवस्था दिन प्रतिदिन बदहाल नज़र आ रही है। पूर्व में केवल भारतीय जनता पार्टी के ही पार्षद धरना आंदोलन पर अड़े थे। लेकिन अब अन्य दलों के पार्षद दल भी धरना स्थल पर पहुंच कर वार्डो की समस्या सुनाई है। और कहा है नगर परिषद में करोड़ों का बिल फर्जी तरीके से पास ही रहा है। किंतु नगर में विकास कार्य जीरो है। आज नगर का प्रत्येक वार्ड की सड़के जर्जर, नालियो में गंदगी की भरमार। यहां तक कि पेयजल सप्लाई में पानी तक समय से और शुद्ध नगरवासियों को नहीं मिल पा रहा है।

- Install Android App -

मीडिया जानकारी में फ़ौजी ज़पार्षद जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि, सीएमओ हटाओ धामनोद बचाओ। नगर पिछले लंबे समय से स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और जर्जर सड़कों जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियों का गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है, रात के समय कई क्षेत्रों में अंधेरा छाया रहता है और सड़कें बदहाल हो चुकी हैं। विगत 4 वर्षों से अटके निर्माण कार्यों को लेकर जनता लगातार परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि, बार-बार शिकायतों और संवाद के बावजूद नगर परिषद द्वारा, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सड़क किनारे नालियां बनाने रास्तों को खोद कर छोड़ दिया… अगवगमन के रास्तों के रुपए वार्ड वासियों ने दिए–धामनोद की जनता इन दिनों विकास के नाम पर हो रही अंधाधुन खुदाई से परेशान है। सिवरेज और नगर परिषद नगर पुराना एबी रोड़ मार्ग के दोनों और नालियों का निर्माण कराया गया। नालियों के गहरी करण व नए निर्माण के लिए खुदाई के कारण कॉलोनियों के रास्ते बंद हो गए। नालियां बनने के बाद सिवरेज ठेकेदार और नगर परिषद द्वारा वार्डो के आवागमन के रास्तों स्वयं के खर्च पर बनाने के लिए कह दिया। लगभग सभी वार्डो में पाइप लाइन से लेकर नालियों पर स्लोप तक रहवासियों ने अपने निजी रुपए खर्च कर आवागमन मार्ग चालू कराया। सिवरेज की कार्य नीति से और सीएमओ की अनदेखी से नगर इन दिनों बदहाल होते जा रहा है।