jhankar
ब्रेकिंग
शिवराज पार्क के सामने हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर ,कांग्रेस ने एसडीम को सौंपा ज्ञापन निष्पक्ष जांच... हंडिया : पीएम श्री स्कूल के मिड-डे मील की जांच, रोटी-दाल और सब्जी के सैंपल भोपाल भेजे गए! हरदा में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन हरदा - 30 जून 2026 मंगलवार हरदा जिले की हलचल ताजा अपडेट 30 जून 2026, मंगलवार को देश - विदेश की मुख्य खबरे पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ ..... हरदा में रातभर बारिश, 1 जुलाई को अति भारी वर्षा का अलर्ट 🌧️ खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, जेसीबी से तोड़ा नाला, निकाला कचरा एसडीएम विजय राय -सीएमओ समेत अधिक... 30 जून 2026, मंगलवार का पंचांग राशिफल 🙏 हंडिया : 87 लाख का बिजली बिल बकाया, अबगांवकला में चला विभाग का 'करंट एक्शन', 180 कनेक्शन हुए बंद! उज्जैन के डेलचीबुजुर्ग में रिवाल्वर दिखाकर धमकी: कांग्रेस नेता प्रतापसिंह गुर पर किसान को डराने का आ...

जबलपुर बना रामकथा का केंद्र, अलग-अलग भारतीय शैलियों में रामायण की प्रस्तुति

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इसके पहले रामायण को हिंदुस्तान की अलग-अलग कला शैलियों के जरिए समझाने के लिए एक अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें रामचरित मानस के सुंदर कांड को पहली बार शहर की कलाकार ने एक धनुष में समाहित कर ऐसी आकृति तैयार की है, जो शहरवासियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई

छोटी मूर्तियां पूरा सुंदरकांड प्रदर्शित कर रहीं

- Install Android App -

इसके अलावा देश-विदेश की नामी कला संस्कृतियों की दृष्टि से रामायण और श्री राम के चरित्र को प्रदर्शित किया गया है। आर्टिस्ट अनुश्री विश्नोई गुप्ता ने बताया जब वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस पर रामजी के चित्रों की प्रदर्शनी लगाने की बात आई तो मैंने कहा था कि सुंदर कांड का चित्रण करूंगी। इस पर पूरा सुंदर कांड गहनता के साथ पढ़ा और उसमें 18 चौपाइयों, छंदों और दोहों की मदद से धनुष आकार में एक ऐसी कलाकृति तैयार की। जिसकी शुरुआत जामवंत द्वारा हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाने से लेकर सुरसा वध, अशोक वाटिका, सीता से परिचय, इंद्रजीत द्वारा पाश से बांधना, लंका दहन, समुद्र पर रामजी का रौद्र रूप और अंत में रामसेतु बांधने का चित्रण किया है। इसमें छोटी-छोटी मूर्तियां पूरा सुंदर कांड प्रदर्शित कर रही हैं।

प्रदर्शनी में ट्रेडिशन आर्ट को शामिल किया गया

प्रदर्शनी में देश-विदेश के ट्रेडिशनल आर्ट को शामिल किया गया है. केरल का म्यूरल आर्ट, तंजोर चित्रण, आंध्र प्रदेश की नाक्षी गुडिया, इंडोनेशिया के शेडो पपेट, श्रीलंका का देगाल दरुआ आर्ट, थाईलैंड की कलाकृतियां भी शामिल की गई हैं। इसके अलावा 1993 में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा बनाई गई मार्बल टाइल पर राजस्थानी मिनिएचर आर्ट लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. इसे मैग्रीफाइन ग्लास से ही देखा जा सकता है। इसे बनाने में सबसे बारीक ब्रश का उपयोग किया जाता है। इस प्रदर्शनी के जरिए हिंदुस्तान की अलग-अलग कला शैलियां से तैयार की गई और रामायण पर चित्रों का प्रदर्शन बेहद आकर्षक है।