jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

इनाम घोषणा प्रसारित होने के पहले ही फरार आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट, कोर्ट ने भेजा जेल, 4 माह पूर्व हाइकोर्ट से अग्रिम जमानत हुई थी खारिज !

हरदा । बालाजी गैस एजेंसी मामले में मुख्य पार्टनर से फर्जी हस्ताक्षर कूट रचना कर अन्य पार्टनर आरोपी को आज दोपहर में पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मालूम हो, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 24 दिसम्बर 2025 को इनाम की उद्घोषणा का पत्र जारी हुआ था। जो आज 13 जनवरी 2026 को शाम को जनसंपर्क से जारी हुआ। 3000 के इनाम की घोषणा से पहले ही पुलिस की हैरतअंगेज सक्रियता की जमके चर्चा चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार हरदा न्यायालय से अग्रिम जमानत जून माह 2025 में खारिज हो गयी थी। तत्पश्चात अपीलीय सुनवाई में हाइकोर्ट द्वारा अगस्त 2025 में आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज की गयी थी।

मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर ” पुलिस द्वारा जारी इनामी घोषणा पत्र गुमशुदा” खबर दोपहर में प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर पेश किया। जो पुलिस विगत कई माह से इस मामले में निष्क्रिय थी ,आज इतनी सक्रिय हुई कि वो आरोपी पर इनाम की उद्घोषणा प्रसारित होने का इंतज़ार भी नहीं कर पाई। पुलिस की सक्रियता सभी जगह चर्चा जारी है। साथ ही इस बात की चर्चा है कि 3000 घोषित इनाम का हकदार कौन होगा। आरोपी को पुलिस ने कहां से कब गिरफ्तार किया। यह जानकारी मिलना बाकी है।

■ शाम को 6 बजे जनसंपर्क से जारी हुआ प्रेस नोट –

- Install Android App -

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित

हरदा 13 जनवरी 2026/ पुलिस अधीक्षक श्री शशांक ने सिविल लाइन थाना हरदा के अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 318 (4), 338 बीएनएस में फरार आरोपी मुशर्रफ खान पिता मुनव्वर खान निवासी कुलहरदा की गिरफ्तारी के लिये 3 हजार रूपये के इनाम की उद्घोषणा की है। जारी उद्घोषणा में कहा गया है कि जो व्यक्ति इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना देगा या गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे इनाम की यह राशि दी जाएगी। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का मान्य होगा।

■ क्या कहा टीआई ने – 

फरार आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया ! जहा से जेल भेज दिया गया। आरोपी पर 3 हजार का इनाम घोषित हुआ था।

– रामस्नेह तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाइन हरदा