jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

लाडली बहना योजना : 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में आए 1500 रुपए

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज उनके खाते में 1500 रुपए पहुंच गए हैं। CM डॉ. मोहन यादव ने आज लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेशभर की सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए पहुंच गए हैं।

- Install Android App -

लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

लाडली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर महीने लाभार्थी महिलाओं यानी लाडली बहनों को 1500 रुपए दिए जाते हैं। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। अब एक बार फिर इस राशि को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिल रहे हैं।