jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

उज्जैन के तराना में बढ़ा तनाव, जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प

उज्जैन। उज्जैन के तराना में हिंसक झड़प के बाद तनाव बढ़ गया है। गुरुवार को मामलू विवाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई थी। वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो पक्ष में एक बार फिर झड़प देखने को मिली। गुरुवार को दोनों समुदायों में जड़प के बाद उपद्रवियों ने कई बसों और दुकानों में आग लगा दी थी, जिससे इलाके में बड़ा बवाल हो गया। तराना में बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 (नए कानून में 163) लागू की गई है। मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

CCTV कैमरे में नजर आए उपद्रवी

उज्जैन के तराना कस्बे में गुरुवार रात दो समुदाय मामूली बात पर एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान उपद्रवियों ने स्टैंड पर खड़ी कई बसों और दुकानों में आग लगा दी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें उपद्रवी हाथों में डंडे और धारदार हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई घरों पर पत्थरबाजी भी की।

तराना बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

- Install Android App -

वहीं बिगड़ते हालातों को देखते हुए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही तराना बाजार को भी बंद कर दिया गया है। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

वहीं हिंसा के बाद गुस्साए लोगों ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की है। जिसमें घरों में खिड़की और दरवाजे टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पत्थरबाजों के लिए महने तैयारी कर ली है। अब अगर उपद्रवी दोबारा आते हैं, तो उनसे उन्हीं की भाषा में निपटा जाएगा।

VHP नेता से मारपीट

उज्जैन के तराना में विवाद उस वक्त बढ़ गया जब, वीएचपी के एक नेता और उनके साथी के साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वीएचपी नेता से मारपीट के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। इसके साथ ही तराना बाजार को बंद करवा दिया गया है।