jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

सागर : DIG के बंगले के बगल में लूट, कट्टे और चाकू की नोक पर नगदी-जेवरात ले उड़े चोर

सागर। महीना भर भी नहीं बीता होगा, जब शहर में बढ़ती आपराधिक और चोरी की वारदातों को लेकर शहर बंद कर लोगों ने नाराजगी जताई थी। वहीं, अब शहर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े कट्टे और चाकू की नोंक पर लाखों की लूट का मामला सामने आया है। शहर की एमआईजी कॉलोनी में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर उसमें रखी 3 लाख से ज्यादा नगदी और करीब 7 लाख के जेवर लूट लिए हैं। लुटेरे जब वारदात को अंजाम दे रहे थे, तो घर के लोग वापस घर पहुंच गए। लेकिन लुटेरों ने बेखौफ होकर कट्टा और चाकू दिखाया और लूट पूरी कर भाग निकले। सबसे हैरानी की बात यह है कि घटना जिस इलाके में हुई है, वहां एमपी पुलिस की डीआईजी का घर भी है, जो अभी शहडोल में पदस्थ हैं।

- Install Android App -

डॉक्टर के पास गए थे, तभी हो गई लूट
सिविल लाइन थाना इलाके की एमआईजी कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की वारदात ने सबको चौंका दिया है। तीन लुटेरों ने कट्टे और चाकू की नोट पर वारदात को अंजाम दिया। शहर की एम आई जी कॉलोनी के एक मकान में तीन चोर दिनदहाड़े घुस गए। जब चोर घुसे उस वक्त परिवार के सदस्य घर के बाहर गए थे। लूट की वारदात की शिकार परिवार की सदस्य कल्पना रावत ने बताया, ” मैं बेटे को डॉक्टर के पास लेकर गई थी। जब घर वापस लौटी, तो देखा कि घर के बाहर बाइक पर एक युवक खड़ा था। जैसे ही घर के अंदर पहुंची, तो घर का ताला टूटा पड़ा था और घर के अंदर से दो बदमाश निकल रहे थे। बेटे ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने चाकू और देशी कट्टा लहराया और बाइक से भाग निकले।”