jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

हरदा: बेमौसम बारिश ‘गेहूं के कटोरे’ पर संकट, फसलों को पहुंचा नुकसान

खिरकिया, हंडिया और टिमरनी क्षेत्रों में जल्द हो सर्वे

हरदा जिले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। हरदा, जो अपनी उपजाऊ भूमि और उच्च कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है, वहां इस बेमौसम मार का असर काफी गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह हरदा में भी मंगलवार देर रात मौसम ने रौद्र रूप दिखाया। तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश और कुछ क्षेत्रों में गिरे छोटे ओलों ने रबी की मुख्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। जिले के कई गांवों में फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है।

किन क्षेत्रों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान.. ?

हरदा जिले के मुख्य कृषि क्षेत्रों में प्रकृति का प्रकोप अलग-अलग रूप में देखा गया:

खिरकिया और सिराली बेल्ट

यहाँ तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की बात बताई जा रही हैं, जिससे चने और सरसों की फलियों को नुकसान पहुँचा है।

हंडिया और टिमरनी

- Install Android App -

इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। पकने की कगार पर खड़ी गेहूं की फसल पानी के भार और हवा से ज़मीन पर गिर गई है।

हरदा ब्लॉक-

यहाँ रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है और खेतों में नमी बढ़ने से कटी हुई फसलों के खराब होने का डर है।

जिले में फसलों की स्थिति

हरदा जिले में मुख्य रूप से तीन फसलों पर असर पड़ा है। विशेषकर खेतो में खड़ी गेहूं की फसल ज्ञात हो कि हरदा का गेहूं अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन बारिश के कारण गेहूं की चमक (Lustre) खोने और दाना पतला होने का खतरा बढ़ गया है। यदि धूप जल्दी नहीं निकली, तो फसलों में सड़न पैदा हो सकती है।

दूसरे नंबर पर चना फसल बारिश से चने के पौधों में ओलों की वजह से फूल झड़ गए हैं और फलियां टूट गई हैं। कृषि जानकारों के अनुसार, चने में 30% से 50% तकनुकसान की संभावना है।इस किसानो चना का रकबा कम बोया है। जो किसान तीसरी फसल के रूप में मूंग की तैयारी कर रहे थे, उनके खेतों में नमी बढ़ने से बुवाई में देरी हो सकती है।

अब किसानों की मांग

जिले के प्रभावित किसानों ने मांग की है कि पटवारी और कृषि विभाग की टीम तत्काल खेतों पर पहुँचकर पंचनामा बनाए। जिन गांवों में ओलावृष्टि हुई है, वहां 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक नुकसान का आकलन किया जाए।

हरदा जिले में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कोहरे के कारण नमी बरकरार है। यदि आगामी 24 घंटों में फिर से बारिश होती है, तो नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है।