jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर जोन में झालरिया महादेव के दर्शन, साल में एक बार खुलते हैं द्वार

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन में स्थित आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम झालरिया महादेव के दर्शन आज गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। ये साल में सिर्फ एक बार ही खोले जाते हैं। घने जंगलों, ऊंची-ऊंची चट्टानों और वन्यजीवों के बीच बसे इस दिव्य गुफा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। झालरिया महादेव की विशेषता यह है कि यहां स्थित शिवलिंग का प्राकृतिक जलधाराओं से निरंतर अभिषेक होता है। हजारों फीट ऊंची चट्टानों के बीच से गिरती अमृत समान जलधारा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देती है।

- Install Android App -

6 घंटे के लिए ही मिलती है श्रद्धालुओं को परमिशन

मंदिर के आसपास फैली रंग-बिरंगी चट्टानें और हरियाली इस स्थान को और भी मनोहारी बनाती हैं। भक्तों का कहना है कि यहां दर्शन मात्र से ही मन को अद्भुत शांति मिलती है। कोर जोन में स्थित होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिर्फ बड़ी गाड़ियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई, वह भी सीमित समय यानी मात्र 6 घंटे के लिए थी। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में वन विभाग का विशेष निगरानी दल तैनात रहा।