jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

मप्र के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, हो सकती हैं मावठे की बारिश

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी तीन दिन तक मावठे की बारिश सक्रिय रहने के आसार हैं। सोमवार को ग्वालियर से लेकर विंध्य क्षेत्र तक 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे ठंड और बढ़ गई है। रविवार को भी मौसम ने जमकर रंग दिखाया। मौसम विभाग का कहना है कि सिस्टम के लौटने के बाद मध्य प्रदेश में ठंड का एक और तेज दौर देखने को मिल सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट तय मानी जा रही है। रविवार को नीमच और मंदसौर में तेज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे, वहीं ग्वालियर, धार, मुरैना और उज्जैन सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

- Install Android App -

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, रायसेन और सीहोर समेत कई जिलों में कोहरे का असर भी बना रह सकता है। 3 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र के जिलों भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश के आसार। 4 फरवरी: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

सोमवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। दतिया और खजुराहो में विजिबिलिटी घटकर 50 से 200 मीटर तक पहुंच गई। भोपाल में भी कोहरे का असर बना रहा। खजुराहो, राजगढ़ और नौगांव में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। नीमच और मंदसौर में हुई ओलावृष्टि से कई गांवों में जमीन पर बर्फ की सफेद परत जम गई। तेज बारिश के कारण गेहूं की फसलें आड़ी हो गईं, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले भी जनवरी के आखिरी हफ्ते में ओलावृष्टि और बारिश ने गेहूं, चना और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 5 फरवरी के बीच पश्चिम-उत्तरी भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय रहेगा, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। इसके अलावा जेट स्ट्रीम हवाओं की वजह से सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 220 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक पहुंचेगा।