jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही

हरदा:  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि यदि बिजली के मीटर में अनावश्यक छेड़छाड़ पाई जाती है तो ऐसा करने वालों के विरूद्ध धारा 136 के तहत कार्यवाही होगी। कंपनी का कहना है कि किसी उपभोक्ता को मीटर, उसकी रीडिंग, बिलिंग या बिजली व्यवधान जैसी कोई शिकायत हो तो वे तुरंत कॉल सेंटर के फोन नंबर 1912 पर या ऑनलाइन वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा उपाय एप या बिजली वितरण केन्द्र/ जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- Install Android App -

उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण की पूरी व्यवस्था की गई है। यदि उपभोक्ता शरारती तत्वों के बहकावे में आकर मीटर में तोड़फोड़ या उखाड़कर अन्यत्र स्थापित करने या सर्विस लाइन को नुकसान पहुंचाने का कार्य करते हैं तो उनके विरूद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत कार्रवाई होगी जिसमें 3 वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपये का जुर्माना अथवा दोनों सजाओं से दण्डित करने का प्रावधान है।

बता दें कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रावधान है कि ‘अनुज्ञप्तिधारी या स्वामी की सहमति के बिना कोई इलेक्ट्रिक लाइन, सामग्री या मीटर को हटाएगा या ले जाता है या अन्यत्र जगह लगाता है, चाहे वह कार्य लाभ या अभिलाभ के लिए किया गया हो या नहीं, तो इसे विद्युत लाइनों और सामग्री की चोरी का अपराध कहा जाएगा और वह कारावास से जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से या दोनों से दण्डनीय होगा।