jhankar
ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती

18 फरवरी को आएगा मध्य प्रदेश का बजट, किस पर होगा खास फोकस

इंदौर। केंद्रीय बजट के बाद 18 फरवरी को मध्य प्रदेश की विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इस पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को इंदौर में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, “राज्य का बजट तैयार करने में विषय विशेषज्ञ को भी शामिल करने की आवश्यकता है। विषय विशेषज्ञों के साथ चर्चा करके बजट बनाया जाएगा, साथ ही जरूरत के मुताबिक और जनकल्याणकारी मामलों पर नीति के अनुसार फैसले लिए जाएंगे।

जनहितैषी होगा राज्य का आगामी बजट

- Install Android App -

इंदौर के नायता मुंडला स्थित ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 3 दिवसीय ग्रीन एक्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, “प्रदेश का बजट आगामी 18 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्रीय बजट की तरह ही प्रदेश बजट के पूर्व आम जनता के सुझाव लिए गए हैं। साथ ही बजट के संबंध में विषय विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों से चर्चा की गई है। इस बार का बजट अच्छा और जनहितैषी आएगा।”

केंद्रीय जीएसटी काउंसिल में रखेंगे बात

इस मौके पर ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, सुमित मिश्र सहित अनिल गुप्ता, सौरव राठी, उत्तम कटारिया विशेष रूप से उपस्थित थे। डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा, “इस तरह के आयोजन से दाल मिल मालिकों और व्यापारियों को एक नई दिशा मिल सकेगी।” उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में दलहन पर लगने वाले अधिकतम जीएसटी और मंडी शुल्क संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए इसे केंद्रीय जीएसटी काउंसिल के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही इस विषय पर प्रदेश के सभी दलहन उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ चर्चा की जाएगी।”