jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

मानवता हुई शर्मसार! नवजात को बोरे में रखकर फेंका, रोने की आवाज सुनकर बच्चों ने बचाई जान

सतना। सतना जिले के भरहुत गांव से एक बार फिर मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद जंगल में छोडक़र भाग गई। नवजात को भरहुत स्थित पुरातत्व विभाग की बाउंड्रीवाल के भीतर, एक कपड़े में लपेटकर बोरे में डालकर छोड़ दिया गया था। कुछ छोटे बच्चे भरहुत स्थल की बाउंड्री के अंदर जाकर खेल रहे थे, तभी कुछ बच्चों ने किसी बच्चे की किलकारी सुनी ओर खोजते हुए उसके पास तक पहुंच गए।

नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया
कुछ बच्चे नवजात की सुरक्षा के लिए वहीं रुक गए तो बाकी भागते हुए आकर गांव के बड़े बुर्जुगों की इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर गांव की सरपंच माया देवी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर देखा और पुलिस को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर उंचेहरा थाना से सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक संतोष वर्मा, कौशल गुर्जर एवं आरक्षक शिवानी मेहरा तत्काल भरहुत गांव पहुंचे और नवजात को सुरक्षित निकालकर सिविल अस्पताल उंचेहरा में भर्ती कराया गया।

- Install Android App -

अस्पताल में महिला चिकित्सक एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा नवजात का परीक्षण किया गया, जिसमें बच्चे को पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताया गया है। समय पर उपचार मिलने से नवजात की जान बच सकी। इस हृदयविदारक घटना के बीच सरपंच माया देवी की ममता जाग उठी. वे सुबह से नवजात की अपने पुत्र की तरह देखभाल और सेवा करती नजर आईं।

डेढ़ घंटे पहले ही जन्मा था बच्चा
सिविल अस्पताल उचेहरा में मौजूद महिला चिकित्सक और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चा अस्पताल में आने के डेढ़ से दो घंटे पहले ही जन्मा था। डॉक्टर के मुताबिक, नवजात की नाल तक नहीं कटी थी और शरीर पर गंदगी लगी हुई थी। बच्चे की पूरी साफ-सफाई अस्पताल में की गई। डॉक्टर ने कहा कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बच्चे की जान जा सकती थी फिलहाल नवजात को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।