jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस

छतरपुर। मध्य प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी और कालाबाजारी के खिलाफ जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए छत्रसाल चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर सड़क के बीच चूल्हा जलाया और प्रतीकात्मक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कोरोना काल और नोटबंदी के बाद अब गैस सिलेंडर की समस्या से आम जनता जूझ रही है, जबकि कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।