jhankar
ब्रेकिंग
आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की प्रक्रिया 4 मई से केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उईके 3 मई को हरदा आयेंगे पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश प्रारम्भ हरदा में मनाया गया लाडली उत्सव: बालिकाओं ने किया पौधारोपण, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान सिवनी मालवा में मौसम का बदला मिजाज, शाम 5 बजे से तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश सिटी कोतवाली पुलिस ने छोटी हरदा के पास मुख्य मार्ग पर तीन आरोपियों को पकड़ा, बुलेट अपाची वाहन सहित अ... हरदा : निर्धारित स्लॉट की तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान : जिला प्रशासन की अपील मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 2 मई 2026 मध्य प्रदेश की खास खबरें: 2 मई 2026 आज का राशिफल अपडेट: 2 मई 2026

कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड नतीजों में जिले का शानदार प्रदर्शन

जिले के परीक्षा परिणामों में हुआ सुधार

हरदा : राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र हरदा श्री बलवन्त पटेल ने बताया कि इस वर्ष हरदा जिले का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जो जिले की शैक्षणिक प्रगति को दर्शाता है।

उन्होने बताया कि इस वर्ष कक्षा 5 वीं की परीक्षा में कुल 8796 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से कुल 8508 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। इसी प्रकार कक्षा 8 वीं की परीक्षा में कुल 8521 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 8245 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

- Install Android App -

कक्षा 5 वीं में जिले का कुल परीक्षा परिणाम 96.73 प्रतिशत रहा। इसमें पिछले सत्र के मुकाबले 0.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी प्रकार कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 96.76 प्रतिशत रहा, जिसमें पिछले साल की तुलना में 2.64 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

परीक्षा परिणामों में इस सकारात्मक सुधार का मुख्य श्रेय शिक्षकों के कड़े परिश्रम और प्रशासनिक सक्रियता को दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा पूरे सत्र के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतर समीक्षा की गई। साथ ही, स्कूलों के सतत आकस्मिक निरीक्षण से शैक्षणिक व्यवस्था में कसावट आई।

विभागीय अमले द्वारा विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और अकादमिक गतिविधियों के उन्नयन के प्रयासों ने इस सफलता की राह आसान की। प्रशासनिक मार्गदर्शन और जमीनी स्तर पर शिक्षकों के तालमेल से हरदा जिले ने प्रदेश में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।