jhankar
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा  भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा

बड़ी खबर नर्मदापुरम : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : प्रधान आरक्षक 2,200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन में भोपाल लोकायुक्त इकाई ने गुरुवार को थाना परिसर में ट्रैप कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक राजेश परते को 2,200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार आवेदक रेवा राम प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति, निवासी सतवासा, तहसील सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम का अपने मामा के लड़के सरवन से विवाद हो गया था इस विवाद में सरवन ने थाना सिवनी मालवा में आवेदक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि प्रधान आरक्षक राजेश परते ने उक्त रिपोर्ट को थाने स्तर पर ही समाप्त करने के एवज में आवेदक से 10,000 रुपये रिश्वत की माँग की और लगातार दबाव बनाता रहा।

 

परेशान होकर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायत दी। सत्यापन के बाद 26 मार्च को लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को आवेदक से 2,200 रुपये लेते हुए थाना परिसर में पकड़ लिया।

ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मुकेश पटैल, आरक्षक मनोज मांझी, चैतन्य प्रताप सिंह, विनोद मालवीय, गौरव साहू, रविंद्र एवं यशवंत पटेल शामिल रहे।