jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में बताया जा रहा है, जहां इस प्राकृतिक आपदा में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उस परिवार के सदस्य शामिल हैं, जिनकी मौत घर गिरने से हुई।

भारत में भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हालांकि झटकों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रात करीब 9:46 बजे जैसे ही धरती कांपी, लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर इमारतों में लगे पंखे, झूमर और अन्य सामान हिलते हुए देखे गए।

- Install Android App -

पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। लोगों ने इस दौरान के कई वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पंजाब के पठानकोट स्थित भुल्ला चौक बाजार से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें घर में लटकाए गए ताले झूलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो स्थानीय निवासी अनमोल शर्मा द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है।

भूकंप के झटकों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। विभिन्न क्षेत्रों में हालात पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं और इनके झटके भारत के उत्तरी हिस्सों तक महसूस किए जाते हैं।