jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

हरदा : भारतीय किसान संघ जिला हरदा द्वारा गेहूं खरीदी एवं आगामी ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया, एवं रैली के रूप में एस डी एम अशोक डेरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,ओर चेतावनी दी गई, सरकार किसानों को नज़र अंदाज कर रही है, किसानों को हल्के में लिया तो इसका खामियाजा आगामी चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

- Install Android App -

,किसानों के गेहूं समय पर नहीं तुलने से वो डिफाल्टर हो गए,सरकार ने ऋण वसूली की तारीख़ में भी वृद्धि नहीं की,ऋण वसूली की तारीख़ को भी 28 मार्च से बढ़ाकर 15 मई की जाय, एवं ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी राज्य सरकार नहीं करने के पक्ष में नहीं है ऐसा अंदेशा है भारतीय किसान संघ की उग्र चेतावनी है सरकार संभल जाय और मूंग खरीदी की योजना 15 क्विंटल हेक्टेयर के हिसाब से योजना बनाए।

नरवाई जलाने वाले किसानों पर जो एफ आई आर प्रशासन द्वारा की गई है उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। मोरंड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना शीघ्र प्रारंभ की जाए।उपरोक्त सभी मांगो के निराकरण न होने की दशा में भारतीय किसान संघ उग्र आंदोलन करेगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।