jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

सहारनपुर में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, तिरंगा लहराकर जनता ने किया स्वागत

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले आयोजित इस रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने जहां मोदी-मोदी के नारे लगाएं वहीं हाथों में तिरंगा थामकर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

- Install Android App -

प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही लोग सड़क किनारे जमा हो गए थे। जैसे ही उनका काफिला आगे बढ़ा, “मोदी-मोदी”, “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों ने फूलों की वर्षा कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। इस मौके पर कई लोग पारंपरिक वेशभूषा में भी नजर आए। स्थानीय कलाकारों ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर स्वागत को और भी आकर्षक बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके उत्साह का जवाब दिया।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के तहत बनाए गए ऊंचे खंड पर स्थित वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण किया। यह कॉरिडोर पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जो इस परियोजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता मानी जा रही है। निरीक्षण के पश्चात प्रधानमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए।