jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत

जबलपुर। शादी समारोह में शामिल होने आई थीं लड़कियां जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार की चार किशोरियां सालीवाड़ा में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। आज सुबह करीब 11 बजे चारों लड़कियां बरगी नहर के पास नहाने पहुँची थीं। इसी दौरान किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से रील बनाते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं।

एक सुरक्षित, तीन डूबीं नहर के तेज बहाव की चपेट में आई चारों लड़कियों में से एक को तैरना आता था, जिसके चलते वह संघर्ष कर किसी तरह बाहर निकल आई। उसने अपनी बहनों को बचाने की पूरी कोशिश की और शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तीन लड़कियां पानी की लहरों में ओझल हो चुकी थीं।

- Install Android App -

रेस्क्यू ऑपरेशन और बरामदगी हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और होमगार्ड का गोताखोर दल मौके पर पहुँचा। करीब तीन घंटे के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर शीतल पटेल (16 वर्ष) और सानिया पटेल (14 वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए। वहीं, तीसरी किशोरी तनु पटेल (14 वर्ष) का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसकी तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

गांव में पसरा सन्नाटा अपनों को खोने की खबर मिलते ही पटेल परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।