jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन!

विधायक डॉ रामकिशोर दोगने की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न 

हंडिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक इस बार केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रही, बल्कि अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं, मरीजों की परेशानियों और अस्पताल परिसर में फैले अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने की।

बैठक में बीएमओ डॉ. शैलजा महाजन ने अस्पताल की वर्तमान स्थिति रखते हुए एक्स-रे टेक्नीशियन की कमी, अस्पताल एवं परिसर के रखरखाव, साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे गए।

- Install Android App -

विधायक डॉ. दोगने ने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पताल परिसर को व्यवस्थित करने तथा लंबित समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में तहसीलदार वीरेंद्र उईके, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल पटेल, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, समीर तिवारी, डीएचओ डॉ. कमलेश गौड़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश्वरी चौहान, लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी रतन लाल कुम्हार एवं डॉ. संदीप पटेल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद अब क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा से आगे बढ़कर धरातल पर कितनी तेजी से काम होता है।