jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

हंडिया : डीपी जलने से अंधेरे में डूबा रिद्धनाथ मंदिर क्षेत्र, नाराज रहवासी पहुंचे विद्युत उपकेंद्र

15 दिनों से बनी हुई थी समस्या, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान; डीपी जलते ही पूरी बस्ती की बिजली हुई बंद.

हंडिया। रिद्धनाथ मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई थी।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले लगभग 15 दिनों से डीपी में खराबी के कारण बार-बार बिजली का आना-जाना लगा हुआ था। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका और आखिरकार सोमवार रात डीपी पूरी तरह जल गई, जिसके बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

- Install Android App -

आज मंगलवार तक बिजली नहीं आने से परेशान मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में हंडिया विद्युत उपकेंद्र (पावर हाउस) पहुंचे और अधिकारियों से तत्काल नई डीपी लगाने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की। रहवासियों में से एक सुनील वर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से पेयजल, घरेलू कार्यों और बच्चों की पढ़ाई सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नई डीपी लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं विद्युत विभाग के एल एन‌ कुल्हारे ने लोगों को आश्वस्त किया कि एई साहब से बात कर खराब डीपी को बदलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी और जल्द ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।