पंचांग
आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रहेगा।
शुभ समय:
– लाभ-अमृत चौघड़िया.: दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक – कोई भी शुभ काम शुरू करने के लिए बेस्ट।
– राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक। इस समय नए/मांगलिक काम टाल दें।
– शुभ दिशा.: उत्तर दिशा की यात्रा आज भाग्यशाली रहेगी ।
मंगलवार है तो हनुमान जी की पूजा का विधान है। बजरंगबली की आराधना से डर, भय, रोग, कष्ट दूर होते हैं।
राशिफल 30 जून 2026 – 12 राशियां
मेष : दिन अति उत्तम रहेगा। करियर में भाग्य का साथ, सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में नई योजनाओं से भविष्य में बड़ा लाभ। लव लाइफ में तालमेल बढ़िया रहेगा ।
वृषभ : दिन मिला-जुला। काम का दबाव हो सकता है, धैर्य रखें। बिजनेस में जोखिम भरा फैसला न लें, लेन-देन में सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें ।
मिथुन : रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। घर-परिवार का माहौल अच्छा, सुख-शांति बनी रहेगी। धन से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं।
कर्क : सेहत और खान-पान का ख्याल रखें। ऑफिस में काम की तारीफ होगी, लोग आपकी सराहना करेंगे।
सिंह : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पैसों की आवक बढ़ेगी। जमीन/प्रॉपर्टी/निवेश के लिए बेस्ट समय।
कन्या : जी-तोड़ मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए बेहतरीन समय
तुला : सुस्ती छोड़कर फुर्ती से काम करें। ऑफिस में पीठ पीछे साजिश रचने वालों से सावधान रहें
वृश्चिक : नौकरी में प्रमोशन के योग या मनपसंद जगह ट्रांसफर। पैसों में फायदा, लव लाइफ खूबसूरत रहेगी
धनु : चंद्रमा आपकी राशि में है तो मानसिक सुकून मिलेगा। बड़े फैसले सही तरीके से ले पाएंगे। पर वाद-विवाद और अज्ञात भय से दूर रहें। नए काम की शुरुआत टाल दें।
मकर, कुंभ, मीन : जून के उत्तरार्ध में मकर-कुंभ के लिए भाग्य के नए द्वार खुलेंगे। मीन राशि को करियर में संभलकर चलना होगा।
उपाय : मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। इससे ऊर्जा सही दिशा में लगेगी ।

