jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे मंगलवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा शहर के खेड़ीपुरा, बैरागढ़, अनाज मण्डी के साथ-साथ हरदा-इन्दौर हाईवे

- Install Android App -

किनारे 7 सीआर मारवाड़ी ढाबा, किसान ढाबा, संगम ढाबा, तलाई टप्पर एवं खेड़ा, अजनास रैयत, अजनास खुर्द, भंवरतालाब, बेसवा व मालपौन में छापामार कार्यवाही की। इस दौरान शराब के अवैध निर्माण, बिक्री और तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर 5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 280 किलोग्राम महुआ

लाहन, 63 पाव देशी शराब एवं 4 केन बोल्ट बीयर बरामद कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 43788 रूपये है।