jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : जिले में होमगार्ड विभाग द्वारा 31 जुलाई से 06 अगस्त तक सिविल डिफेंस वालेंटियर्स का सात दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया है। इस दौरान सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को होमगार्ड अधिनियम 1968 की मूलभूत जानकारी, सिविल डिफेंस का परिचय, सिविल डिफेंस नियम 2009 ,

सिविल डिफेंस की 12 सेवाओं के बारे में, आपदा के प्रकार भूकंप, आग, बाढ़, ध्वस्त संरचना, हवाई हमला, औद्योगिक दुर्घटना, सीबीआरएन, प्राथमिक उपचार, घायलों को लाने ले की विभिन्न विधियों, पट्टियों के प्रकार, खपच्ची बांधना, सीपीआर, विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

- Install Android App -

इस सात दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर श्री असवनराम चिरामन ओआईसी राहत के आतिथ्य में तथा प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत के नेतृत्व में सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डिप्टी कलेक्टर श्री चिरामन ने सिविल डिफेंस वालेंटियर आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके के बारे मे संक्षिप्त संदेश दिया गया। इस दौरान सभी सिविल डिफेंस वालेंटियर्स से 7 दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया।

कार्यक्रम में  एचएसएम श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर, वाहन चालक श्री भारमल यादव व होमगार्ड जवान एवं एसडीईआरएफ के जवान तथा पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुगण उपस्थित रहे। ग्रुप फ़ोटो लेकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।